जादूगोड़ा: यूसिल के मजदूर नेता चंद्र शेखर पंडित के यूसिल से सेवानिवृत के बाद बृहस्पतिवार को सामुदायिक केंद्र जादूगोड़ा में यूरेनियम मजदूर संघ की ओर से भव्य विदाई समारोह आयोजित की गई. जहां उन्हें गुलदस्ता व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मजदूर नेता चंद्र शेखर पंडित ने यूरेनियम मजदूर संघ की नींव से लेकर संघटन की मजबूती के इतिहास से यूनियम मेंबरों व पदाधिकारियों को अवगत कराया। इस अवसर पर यूनियन की ओर से पुष्प राज, मुरली मनोहर राव, उमेश चंद्र कुमार समेत काफी संख्या में कमिटी मेंबरों ने भाग लिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गुड़ाबांधा के दुर्गम क्षेत्र में बाइक से व पैदल पहुंचे उपायुक्त, कोलाबाड़िया टोला में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
There is no ads to display, Please add some



















































