Jamshedpur : गुड़ाबांधा के दुर्गम क्षेत्र में बाइक से व पैदल पहुंचे उपायुक्त, कोलाबाड़िया टोला में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

दुर्गम क्षेत्र के विकास को लेकर दिया भरोसा, ग्रामीणों में जगी उम्मीद

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बृहस्पतिवार को गुड़ाबांदा प्रखंड के सुदूर एवं दुर्गम फॉरेस्ट ब्लॉक गांव अंतर्गत कोलाबाड़िया टोला पहुंचे। वहां जाने के लिए उपायुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाइक व पैदल यात्रा कर क्षेत्र का दौरा किया और ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष कई जरूरी समस्याएं रखीं, जिनमें मुख्य रूप से पहुंच पथ की कमी, बिजली, पेयजल की समस्या, आवास योजना का लाभ, स्थायी आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण, जिससे बच्चों व माताओं को पोषण व अन्य सुविधा मिल सके। उपायुक्त ने ग्रामीणों से संवाद के दौरान मौके पर ही संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मांग की प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से हो और ग्रामीणों को इसका लाभ समयबद्ध रूप से मिले। उन्होने ग्रामीणों को आजीविका से जोड़ने तथा कृषि, पशुपालन की योजनाओं से भी आच्छादित करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने रजिस्ट्रेशन कराने का प्रस्ताव किया पारित, सभी जिले को मिलेगा प्रतिनिधित्व

स्कूल एवं आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण
ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनते उपायुक्त व अन्य अधिकारी

उपायुक्त ने कोलाबाड़िया टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय और अस्थायी आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनके पठन-पाठन, उपस्थिति तथा पाठ्य सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से भी चर्चा की और क्षेत्र में शिक्षा की स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने बच्चों को प्रेरणा दी कि वे नियमित रूप से विद्यालय आएं और मन लगाकर पढ़ाई करें।

सामुदायिक सहभागिता पर जोर

उपायुक्त ने ग्रामीणों से अपील किया कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन में सहभागी बनें और समस्याओं की जानकारी पंचायत व प्रखंड स्तर पर समय-समय पर दें ताकि उचित निराकरण संभव हो सके। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे, और इसके लिए दुर्गम क्षेत्रों में नियमित दौरा कर जमीनी हकीकत को जाना जा रहा है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सुनील चंद्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह, स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि तथा अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बाबा बर्फानी का दर्शन करने अधिवक्ताओं का जत्था ट्रेन से हुआ रवाना


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time