Deoghar : गली के विवाद में नवीन स्पोर्ट्स के मालिक के साथ मारपीट, अस्पताल में भर्ती

देवघर :  खेल सामग्री बेचने वाले शहर के जाने-माने दुकानदार व ब्रह्म समाज रोड निवासी नवीन स्पोर्ट्स के मालिक नवीन कोहली के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। मामला गली के विवाद से जुड़ा हुआ है। जख्मी दुकानदार का इलाज सदर अस्पताल में हुआ। उन्होंने बताय कि सब्जी मंडी के अंडा पट्टी में उनकी दुकान है। उसके बगल में एक सार्वजनिक गली है, जिस पर कुछ लोग जबरन कब्जा करना चाहते हैं। जबकि मामला एसडीओ कोर्ट में चल रहा है। जांच रिपोर्ट में इसे अतिक्रमण माना गया है और नोटिस भी किया गया है। इसके बाद भी एसडीओ कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर गली को घेरा जा रहा था। मना करने पर जान मारने की धमकी दी। मामले की जानकारी स्थानीय थाने में दी, तो कहा गया कि मामला एसडीओ कोर्ट का है, वहीं शिकायत करें। आवेदन देने एसडीओ कोर्ट जा रहे थे, इसी दौरान इंडोर स्टेडियम के निकट विपक्षियों ने घेरकर मारपीट की, जिसमें हाथ और सिर में चोट आई है और दोनों पैर टूट गया है।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : 20 दिन पहले दी धमकी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, युवक को सरेराह गोलियों से भून डाला


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : दुर्गा पूजा से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल के साथ शातिर अपराधी सुकू कर्मकार हुआ गिरफ्तार

सीतारामडेरा के पांडेय घाट से हुई गिरफ्तारी, माशूक मनीष गैंग से जुड़ा बताया जा रहा आरोपी; शहर के तीन थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं आपराधिक मामले जमशेदपुर : दुर्गा पूजा…

Spread the love

Jhargram : दुर्गापूजा पंडालों में मिलेगी निःशुल्क कानूनी सलाह, झाड़ग्राम, बेलपहाड़ी और गोपीबल्लभपुर में लगाए जाएंगे कानूनी सहायता एवं जागरूकता शिविर

झाड़ग्राम : दुर्गापूजा घूमने आने वाले लोगों को इस बार पूजा पंडालों में निःशुल्क कानूनी सलाह भी मिलेगी। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले के तीन दुर्गापूजा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time