पटमदा: शहीद दिवस के अवसर पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के सुप्रीमो एवं डुमरी विधायक जयराम महतो ने बोड़ाम प्रखंड में जेएलकेएम पार्टी के स्थायी कार्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान का दिन है.
भगत सिंह के विचारों की आवश्यकता
विधायक जयराम महतो ने कहा कि भगत सिंह का शरीर समाप्त हो चुका है, लेकिन उनके विचार आज भी जीवित हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हमें भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करना चाहिए और बोड़ाम प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए.
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
इस उद्घाटन समारोह में जेएलकेएम पार्टी के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे, जिनमें विनोद स्वांसी, देवव्रत महतो, सुभाष चंद्र महतो, हासु, रंजन गोप, नरेश सिंह, सुब्रत महतो, ओमप्रकाश महतो, चंदन महतो, बुद्धेश्वर महतो, सोमनाथ महतो, युधिष्ठिर, बलराम, गोपाल, सुजीत, फूलचंद, गणेश चंद्र, शरत चंद्र, देवाशीष, चेतन, खेदु गोप, राम पद, श्यामसुंदर, फनी भूषण, मृत्युंजय, सैकत, कृति चंद, हरेन, गणेश चंद्र, संम्भु, विजय, कृष्ण प्रसाद, भैरव, सतिश, दयासागर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: रघुवर नगर को अवैध बताने पर घिरे मंत्री रामदास सोरेन, भाजपा ने बयान को बताया बेबुनियाद
There is no ads to display, Please add some



















































