Jamshedpur: रघुवर नगर को अवैध बताने पर घिरे मंत्री रामदास सोरेन, भाजपा ने बयान को बताया बेबुनियाद

जमशेदपुर: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन द्वारा बर्मामाइंस के रघुवर नगर को अवैध बताने पर त्वरित प्रतिक्रिया सामने आई है. भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह ने मंत्री के बयान को हताशा से भरा और बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन, जो पूर्वी सिंहभूम जिले से आते हैं, उन्हें अपने क्षेत्र और इतिहास की पूरी जानकारी रखनी चाहिए, न कि सदन में तथ्यों के बिना बयान देना चाहिए.

रघुवर नगर का ऐतिहासिक संघर्ष

सूरज सिंह ने कहा कि रघुवर नगर का नाम जनता के संघर्ष और विधायक रघुवर दास के योगदान से जुड़ा है. 2004 में, जब तत्कालीन एसपी और कांग्रेस नेता अजय कुमार ने जमशेदपुर के लांग टाउन बस्ती को उजाड़ने का प्रयास किया, तो बस्तीवासियों ने इसका विरोध किया. उस समय विधायक रघुवर दास जनता के साथ खड़े रहे और एक साल तक संघर्ष किया. अंततः टाटा स्टील को झुकना पड़ा और एमडी बी मुथुरमन ने बस्तीवासियों को पुनर्वास की व्यवस्था की. इस संघर्ष को सम्मान देने के लिए इस बस्ती का नाम ‘रघुवर नगर’ रखा गया.

मंत्री की आलोचना

सूरज सिंह ने कहा कि मंत्री रामदास सोरेन अब इस संघर्ष और बलिदान को नकारने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने झामुमो नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बिना तथ्यों के सदन में गुमराह करने की आदत पड़ गई है. रघुवर नगर जनता के संघर्ष की पहचान है और इसे अवैध नहीं ठहराया जा सकता.

भाजपा की ओर से विरोध की चेतावनी

सूरज सिंह ने कहा कि अगर झामुमो और कांग्रेस सरकार बस्तियों को अवैध बताने की कोशिश करती है, तो भाजपा और बस्तीवासी सड़क पर उतरकर इस तानाशाही सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे. उनका कहना था कि इस प्रकार के बयानों से जनता के संघर्ष को चोट पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे भाजपा सहन नहीं करेगी.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विधानसभा में कचरा निस्तारण की मांग उठाने पर विधायक संजीव सरदार का आभार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time