- चोरी की छह मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद, एसएसपी के निर्देश पर छापामारी
- पुलिस की सक्रियता से बढ़ी जनता की सुरक्षा की भावना
जमशेदपुर : एमजीएम थाना पुलिस ने हाल की वाहन चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए दो नाबालिग और एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 25 दिसंबर की रात बालीगुमा स्थित अभिलाषा कॉम्प्लेक्स और वैष्णवी अपार्टमेंट तथा 28 दिसंबर को डिमना स्थित जियो मार्ट से अज्ञात चोरों द्वारा तीन मोटरसाइकिल चोरी की गई थीं। इन घटनाओं के संदर्भ में एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरयू राय ने जमशेदपुर पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
वाहन चोरी के मामलों में पुलिस की तेज कार्रवाई
![]()
एसएसपी के निर्देश पर पटमदा डीएसपी और एमजीएम थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने गोकुलनगर निवासी सुप्रियो घोष को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर उसके घर से चोरी की दो मोटरसाइकिल और उलीडीह थाना क्षेत्र से छीना गया वीवो मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके अलावा, दो अन्य नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया, जिनकी निशानदेही पर पोटका, गोलमुरी, आजादनगर, उलीडीह और बोड़ाम थाना क्षेत्रों से चार और मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि नाबालिगों को संप्रेक्षण गृह भेजा गया।