Jamshedpur: 125वीं पुण्यतिथि पर जमशेदपुर में विभिन्न संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जमशेदपुर में विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें स्मरण किया. कार्यक्रमों में न केवल श्रद्धांजलि अर्पित की गई, बल्कि उनके आदर्शों और संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प भी दोहराया गया.

विधायक पूर्णिमा साहू ने दी श्रद्धांजलि
पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर संडे मार्केट स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने “बिरसा मुंडा अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारों के बीच उनके बलिदान को याद किया. उन्होंने कहा, “भगवान बिरसा मुंडा ने न केवल ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ आवाज उठाई, बल्कि आदिवासी संस्कृति, धर्म और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए जीवन न्योछावर कर दिया. उनका बलिदान हमारी ऐतिहासिक विरासत है.”

भाजपा महानगर इकाई ने जताया श्रद्धाभाव
साकची गोलचक्कर स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व संजीव सिन्हा ने किया और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि दी. डॉ. गोस्वामी ने कहा, “बिरसा मुंडा युवाओं के लिए आदर्श हैं. उन्होंने संगठन और आत्मबल के बल पर अंग्रेजों के विरुद्ध उलगुलान किया. उनका जीवन साहस, नेतृत्व और सामाजिक चेतना का प्रतीक है.”

सांसद विद्युत वरण महतो ने भी कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने कहा, “बिरसा मुंडा की शहादत देशवासियों के हृदय में आज भी जीवित है. उन्होंने 25 वर्ष की आयु में ही आदिवासी अस्मिता और अधिकार की लड़ाई को नई दिशा दी.”

 

नमन परिवार ने भी किया श्रद्धासुमन अर्पण
नमन परिवार द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और गणमान्य लोग उपस्थित हुए. कार्यक्रम में इंटक नेता राकेश्वर पांडेय और वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह मुख्य अतिथि रहे. राकेश्वर पांडेय ने कहा, “बिरसा मुंडा का बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है. हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए.” बृजभूषण सिंह ने कहा, “समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और समानता पहुंचाने के लिए हमें बिरसा मुंडा के रास्ते पर चलना होगा.” कार्यक्रम में विदेशी उद्यमी एंड्रयू की उपस्थिति विशेष रही. उन्होंने कहा, “क्रांति विचारों की शक्ति से आती है.” इस दौरान स्वर्गीय पीएन पांडेय के पुत्र के असामयिक निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई. इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष नीरु सिंह, समाजसेवी ममता भूमिज, कल्याणी शरण, वरुण कुमार, रामकेवल मिश्रा, रमेश बास्के, विनोद माझी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे.
कार्यक्रमों में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन और संघर्ष आज भी सामाजिक न्याय, समानता और स्वाभिमान की प्रेरणा है.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: पुण्यतिथि पर याद किए गए आदिवासी महानायक, राज्यपाल-मुख्यमंत्री समेत कई ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time