Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन पर 17 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर:   चक्रधरपुर रेल मंडल के आरपीएफ उड़नदस्ता दल और जीआरपी टाटानगर की संयुक्त टीम ने रविवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने 17 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उदय कुमार उर्फ मंटू, निवासी हरिहरगंज, पलामू (झारखंड) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार उदय कुमार यह गांजा उड़ीसा के जरपाड़ा रेलवे स्टेशन से लेकर आया था और इसे बस के माध्यम से डाल्टनगंज तक पहुंचाने वाला था।
गुप्त सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी टीमों ने स्टेशन परिसर, मुख्य प्रवेश द्वार, वेटिंग हॉल और प्लेटफॉर्म संख्या 1 से 5 पर विशेष निगरानी अभियान चलाया।

निगरानी के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखने पर टीम ने उदय कुमार को रोका। तलाशी में उसके बैग से 17 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पिछले कुछ महीनों से गांजा तस्करी से जुड़ा है और यह खेप डाल्टनगंज के स्थानीय सप्लायरों तक पहुंचाई जानी थी।

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), रेल जमशेदपुर के निर्देश पर आरपीएफ–जीआरपी की संयुक्त टीम तैनात की गई थी। टीम के मुताबिक तस्कर ट्रेन से उतरकर बस पकड़ने की तैयारी में था, लेकिन इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रेल पुलिस का कहना है कि मंडल में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान और भी तेज किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time