Jamshedpur: राणी सती दादी जी का 275वां मासिक नवमी कीर्तन आयोजित

जमशेदपुर: श्री राणी सती सत्संग समिति जुगसलाई द्वारा 275वां श्री राणी सती दादी जी का मासिक नवमी कीर्तन जुगसलाई स्थित मौनी बाबा कॉम्प्लेक्स के श्री नारायणी निर्मल निवास पर आयोजित किया गया.

कीर्तन का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय भजन गायक सुनीता और गोविंद भारद्वाज ने ज्योत प्रज्वलित कर की. इसके बाद अदिति भारद्वाज ने गणेश वंदना से भजनों का आगाज़ किया.

भजनों की प्रस्तुतियाँ
समिति के कलाकारों ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसमें जगदीश शर्मा, बैजनाथ शर्मा, कमल अग्रवाल, राकेश कुमार, और पारस भारद्वाज शामिल थे. भजनों में “दादी मां का उत्सव है…”, “मैया तेरे भरोसे मेरा परिवार है…”, “दे दें थोड़ा प्यार दादी तेरा क्या घट जाएगा…”, “महारै सिर पर है दादी मां का हाथ…”, “कीर्तन की है रात मैया आज थाने आना है…”, “तेरा मेरा प्यार यूं ही बना रहे…” जैसे गीत प्रस्तुत किए गए. भजनों पर दादी मां के भक्त नाचते रहे, और महिलाएं चुनड़ी उत्सव एवं गाजरा उत्सव में झूमते हुए राणी सती दादी जी का जयकारा लगाती रहीं.

समिति की उपस्थिति
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया समेत बड़ी संख्या में समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे. इस भक्ति समारोह ने श्रद्धालुओं के बीच एकता और भक्ति का संदेश फैलाया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: साकची में कांग्रेस की ‘जय बापू जय भीम जय संविधान’ पदयात्रा का आयोजन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : श्रवण यंत्र पाकर भावुक हुए बुजुर्ग, कहा-अब जीवन आसान बना दिया, मारवाड़ी युवा मंच की पहल व रविशंकर शर्मा के सौजन्य से मदद को बढ़ा हाथ

जमशेदपुर : लोगों के खुदगर्ज और मतलबी होने की तेजी से बढ़ते प्रचलन के बीच माघ माह के स्नान दान की पूर्णिमा तिथि को मारवाड़ी युवा मंच के जमशेदपुर शाखा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *