बिजली के पोल में लिपटा हुआ था सांप, किया गया रेस्क्यू
जमशेदपुर : जिला समाहरणालय (उपायुक्त कार्यालय) परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कार्यालय परिसर में एक अजगर पाया गया. अजगर लोहे के बिजली के खंभे में लिपटा हुआ था. लोगों की नजर उसपर पड़ी तो इसकी जानकारी कार्यालय के कर्मियों को दी गई. देखते-देखते अजगर को देखने के लिए वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई. बाद में सांप पकड़ने वाले को बुलाकर उसे सुरक्षित बिजली के पोल से नीचे उतारा गया. बताया जाता है कि सांप को जंगल में छोड़ दिया गया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह में आलमीरा से नकद समेत 10 लाख के जेवरात गायब, परिचित ने दिया घटना को अंजाम
There is no ads to display, Please add some



















































