Jamshedpur : गोलमुरी में बड़ा सड़क हादसा टला, ट्रक चालक की सूझबूझ से बची कई जानें

  • अचानक ब्रेक लगाने से बिगड़ा संतुलन, डिवाइडर से टकराया ट्रक

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के कालीमाटी–टूइलाडुंगरी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर ट्रक के आगे एक कार चल रही थी। इसी दौरान कार चालक ने बिना किसी संकेत के अचानक तेज ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहा ट्रक असंतुलित हो गया और चालक का नियंत्रण लगभग वाहन से छूट गया। स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी और सामने चल रही कार से सीधी टक्कर होने की आशंका बढ़ गई। मौके की नजाकत को समझते हुए ट्रक चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क के डिवाइडर की ओर मोड़ दिया, जिससे एक भीषण हादसा टल गया और कई लोगों की जान बच गई।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा के मांगड़ोसोल गांव में हाथियों का आतंक, फसलें रौंदी गईं

जांच में जुटी पुलिस, कार चालक फरार

हालांकि ट्रक डिवाइडर से टकरा गया, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी और यातायात बाधित हो गया। इस दौरान पीछे से हादसा होते देख कार चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार में चालक के अलावा कई यात्री भी सवार थे। ट्रक चालक का नाम रंजीत सिंह बताया गया है, जिनकी तत्परता और साहस से एक बड़ा हादसा टल सका। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को डिवाइडर से हटाकर सड़क पर यातायात सामान्य कराया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्दी की आड़ में अपराधियों जैसा व्यवहार समाज के लिए अभिशाप, भोजपुर के शाहपुर में युवक के एन्काउंटर में शामिल दोषियों पर हो कार्रवाई : डॉ पवन पांडेय

जमशेदपुर : झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ पवन पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी नवयुवक भरत भूषण तिवारी के एन्काउंटर पर गंभीर सवाल…

Spread the love

Bahragora : सालदोहा के काजू जंगल में डटे गजराज, स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बहरागोड़ा : पाथरा पंचायत के सालदोहा काजू जंगल में बुधवार को तीन से अधिक जंगली हाथियों की मौजूदगी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, जिसके चलते आसपास के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time