Jamshedpur : परसुडीह में टाटा मोटर्स के रिटायर्ड कर्मी के घर में आग लगने से नकदी, जेवरात, कपड़ा समेत सारा सामान हुआ खाक

शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान, स्थानीय लोगों ने चार घंटे के मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह मदरसा के पास रहने वाले रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मी नोमान के घर में मंगलवार तड़के अचानक आग लग गई। घटना के समय घर पूरी तरह बंद था और अंदर कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे समय पर आग का पता नहीं चल सका।

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 6 बजे धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह दरवाजा खोलने पर देखा कि घर के अंदर आग फैल चुकी थी। मदरसा के बच्चों और स्थानीय निवासियों ने तुरंत पानी मोटर लगाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। फायर ब्रिगेड को सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने मिलकर करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सूचना मिलने पर गृह मालिक का भांजा मोहम्मद मिनाजुद्दीन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग तड़के करीब 4 बजे लगी है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घर के अंदर रखे लगभग सभी सामान जलकर राख हो गए हैं। सोने चांदी के आभूषण, बेड, अलमीरा, कपड़े, जरूरी कागजात और प्रमाण पत्र सहित कीमती सामान नष्ट हो गया है। अनुमान के अनुसार आग से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

बताया गया कि इस घर में पहले रिजवान नामक व्यक्ति रहते थे, लेकिन फिलहाल परिवार धतकीडीह में रह रहा है। घर लंबे समय से बंद पड़ा हुआ था, इसी कारण आग की जानकारी देर से मिल पाई।

स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को आसपास के घरों में फैलने से रोक लिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस को भी जानकारी दी गई है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिष्टुपुर तुलसी भवन में होगा 15 से 21 जनवरी तक भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *