Jamshedpur: अमर शहीद बाबा दीप सिंह के जन्म दिवस पर साकची गुरुद्वारा में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार

जमशेदपुर: अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस पर साकची गुरुद्वारा में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा. रविवार को तड़के सुबह 4:30 बजे से 6:30 बजे तक अमृतवेला परिवार और गुरुद्वारा साहिब साकची के सहयोग से यह आयोजन किया जाएगा.

आसा जी की वार और गुरु का लंगर
आसा जी की वार के साथ कीर्तन दरबार में बाबा दीप सिंह जी के जीवन और योगदान को श्रद्धांजलि दी जाएगी. अमृतवेला परिवार के सदस्य और संगत कीर्तन गायन में हिस्सा लेंगे. इसके बाद संगत के बीच गुरु का लंगर बरताया जाएगा.

शाम के दीवान में गुरमत विचार और शब्द गायन
शाम को 6:00 बजे बाबा अमृतपाल सिंह रहरास साहिब का पाठ करेंगे. इसके बाद भाई संदीप सिंह जवद्दी (हजूरी रागी, साकची गुरुद्वारा) द्वारा शब्द गायन किया जाएगा.

प्रचारक बाबा बेअंत सिंह का विशेष प्रवचन
उत्तराखंड नगरासू से आए प्रचारक बाबा बेअंत सिंह शाम 6:45 से 7:30 बजे तक संगत को गुरमत विचारों से प्रेरित करेंगे.

हेमकुंड साहिब यात्रा और सेवा का उदाहरण
बाबा सुखदेव सिंह और बाबा बेअंत सिंह उत्तराखंड के नगरासू में हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने और लंगर सेवा की उत्तम व्यवस्था करते हैं. उनकी यह सेवा भावना सिख धर्म की मूल शिक्षाओं को दर्शाती है.

आयोजन की विशेष तैयारी
शाम के दीवान की समाप्ति के बाद संगत के लिए जलपान की व्यवस्था की गई है. यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा और सेवा भावना का प्रतीक बनेगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: रौशन झा को मिला महात्मा गांधी राष्ट्रीय पुरस्कार, पहले भी मिल चुके हैं कई बड़े सम्मान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : श्रवण यंत्र पाकर भावुक हुए बुजुर्ग, कहा-अब जीवन आसान बना दिया, मारवाड़ी युवा मंच की पहल व रविशंकर शर्मा के सौजन्य से मदद को बढ़ा हाथ

जमशेदपुर : लोगों के खुदगर्ज और मतलबी होने की तेजी से बढ़ते प्रचलन के बीच माघ माह के स्नान दान की पूर्णिमा तिथि को मारवाड़ी युवा मंच के जमशेदपुर शाखा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *