Jamshedpur: आसनबनी स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव सेवा शुरू, ग्रामीणों में दिखी नई आशा की लहर

जमशेदपुर : ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल के तहत पोटका प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), आसनबनी में प्रसव सेवाएं आज से प्रारंभ कर दी गई हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है।

सेवा प्रारंभ होने के पहले ही दिन एक स्वस्थ बालिका शिशु का जन्म कराया गया। स्वास्थ्य केंद्र में की गई इस पहली डिलीवरी को ग्रामीणों ने आशा और उपलब्धि के प्रतीक के रूप में देखा। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं, जिससे लोगों में स्वास्थ्य सेवा के प्रति विश्वास बढ़ा है।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का सतत प्रयास है कि हर गांव और हर महिला को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर समुचित देखभाल मिले। उन्होंने कहा कि “प्रसव जैसी संवेदनशील सेवा का ग्रामीण क्षेत्र में सुलभ होना प्रशासनिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आने वाले दिनों में इस सेवा को और प्रभावी और व्यापक बनाया जाएगा।”

सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि पीएचसी, आसनबनी को सुरक्षित प्रसव हेतु प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ, जरूरी दवाएं एवं चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। इससे आसपास के कई गांवों की गर्भवती महिलाओं को अपने ही क्षेत्र में सुरक्षित प्रसव की सुविधा मिल सकेगी, जिससे उन्हें लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: उपायुक्त ने की नगर निकायों की समीक्षा, योजनाओं में पारदर्शिता व समयबद्धता पर दिया विशेष जोर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time