Jamshedpur : बागबेड़ा पुलिस ने देशी पिस्तौल व मैगजीन के साथ दो को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना पुलिस ने बीते 17 सितंबर को गांधीनगर में हुए पोपो मुंडा नमक व्यक्ति पर हुए फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में बादल समासी और कारण पात्र शामिल है. पुलिस ने उनके पास से एक देशी पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद किया है. इसकी जानकारी शुक्रवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुराने रंजिश को लेकर पोपो मुंडा पर जानलेवा हमला किया गया था. कांड की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिस्टुपुर खाऊ गली से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों में हड़कंप

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में रामनवमी की धूम: परंपरा, पराक्रम और आस्था का दिखा अनूठा संगम

बहरागोड़ा : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर बहरागोड़ा की सड़कें केसरिया रंग में रंग गईं। राम मंदिर मैदान और स्थानीय कमेटियों द्वारा आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने न…

Spread the love

Gua : विस्थापितों के घर पर चला SAIL का बुलडोजर, विरोध के बाद प्रशासन झुका, विस्थापितों को मिला दो दिन का समय

गुवा : गुवा बाजार स्थित डिपासाई और जाटा हाटिंग क्षेत्र में शनिवार को सेल प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time