Jamshedpur : ओवरटेक में हुई बड़ी टक्कर : कार से भिड़ी बाइक, तीन युवक घायल, एक गंभीर

  • कमलपुर थाना क्षेत्र के बांगुड़दा दुर्गा मंदिर के पास हुआ हादसा, घायल को एमजीएम अस्पताल रेफर
  • ओवरस्पीडिंग बना खतरा, जिले में बढ़ रहे सड़क हादसे
  • ग्रामीणों की तत्परता से घायलों की बची जान

जमशेदपुर : कमलपुर थाना क्षेत्र के बांगुड़दा दुर्गा मंदिर के पास मंगलवार शाम हुए एक सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कुईयानी गांव में आयोजित काड़ा (भैंसा) लड़ाई मेला देखकर लौट रहे तीन युवक एक ही बाइक पर सवार थे। लौटने के क्रम में बांगुड़दा के पास एक कार को ओवरटेक करने की कोशिश में उनकी तेज रफ्तार बाइक दूसरी दिशा से आ रही कार से आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार के बोनट पर चढ़ गई और बाइक चालक सड़क किनारे जा गिरा, जबकि अन्य दो युवक भी सड़क किनारे फेंके गए। हादसे में बाइक चालक 23 वर्षीय रोहिन सिंह (निवासी – माकुला) गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि 30 वर्षीय शिशिर महतो (तालाडीह, पश्चिम बंगाल) और 29 वर्षीय गौरांगो मुदी (गेंगाड़ा) को हल्की चोटें आईं। मौके पर ग्रामीणों ने घायलों को प्राथमिक सहायता दी।

इसे भी पढ़ें : Patna : एनडीए में ‘फ्रेंडली फाइट’ की शुरुआत? जीतनराम मांझी ने चिराग को दी खुली चुनौती, बोधगया और मखदूमपुर में उतारेंगे उम्मीदवार

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, गांव में छाया मातम

दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान अश्विनी सिंह सहित स्थानीय लोग स्थल पर पहुंचे और कमलपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को थाना वाहन से पटमदा स्थित माचा सीएचसी भेजा, जहां डॉ. प्रशांत रंजन ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रोहिन सिंह को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। घटना में शामिल दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। बताया गया कि कार पुरुलिया से जमशेदपुर की ओर जा रही थी और उस पर दो लोग सवार थे। हादसे में बाइक सुरक्षित बताई जा रही है, जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : लालगढ़ में फुटबॉल मैच के दौरान हुआ वज्रपात, युवक की मौत, कई दर्शक हुए घायल

झाड़ग्राम : लालगढ़ के कांटापहाड़ी स्थित कुमारबांध मैदान में शुक्रवार शाम फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से हितेन मुर्मू नामक एक युवक की मौत हो गई। हादसे…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में देर रात शॉर्ट सर्किट से फूस का घर जलकर राख, नकद समेत खाने-पीने के सामान हुआ नष्ट 

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से जमुना मुंडा का फूस का मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time