Jamshedpur : बिष्टुपुर कैरव अपहरणकांड : पुलिस मुठभेड़ में घायल तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

  • एमजीएम अस्पताल से फिट घोषित होने के बाद कोर्ट में पेशी, जेल भेजने का आदेश
  • हथियार बरामदगी के दौरान कैसे बिगड़े हालात

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित कैरव अपहरणकांड से जुड़े तीनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधरवेन निवासी गुड्डू सिंह, सिलहरी के मो. इमरान आलम उर्फ आमिर और रमीज राजा बीते पांच दिनों से एमजीएम अस्पताल में इलाजरत थे। चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य में सुधार के बाद फिट घोषित किए जाने पर पुलिस ने तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की हालत अब स्थिर है और वे न्यायिक प्रक्रिया का सामना करने के लिए सक्षम हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई नप में भागीदारी को पिता, पुत्र व पुत्री मैदान में तीनों का विजन मास्टर प्लान बनाकर कराएंगे परिषद क्षेत्र का विकास

पुलिस के मुताबिक यह मुठभेड़ 29 जनवरी की रात करीब 2.15 बजे बिष्टुपुर स्थित साई मंदिर के समीप नाले के किनारे हुई थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपहरणकांड में इस्तेमाल किए गए हथियारों को उसी स्थान पर छिपाने की बात स्वीकार की थी। हथियार बरामदगी के लिए जब पुलिस टीम तीनों को मौके पर लेकर पहुंची, तभी अचानक हालात बिगड़ गए। पुलिस का दावा है कि हथियार मिलते ही मो. इमरान आलम ने जवान हरिपद महतो की कार्बाइन छीन ली और पुलिस दल पर छह राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि इस दौरान कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पांच राउंड फायर किए, जिसमें तीन गोलियां आरोपियों के पैर में लगीं और तीनों को मौके पर ही काबू में कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड चार से मधुरेश बाजपेयी ने भरा पर्चा, नागरिक सुविधाएं मुहैया कराना उद्देश्य

इस अपहरणकांड में पुलिस पहले ही 28 जनवरी को बिहार के गया और नवादा जिलों से छह बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा, 30 जनवरी को मोहन प्रसाद और अर्जुन सिंह को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वहीं एक अन्य आरोपी उपेंद्र सिंह, गयाजी में पुलिस गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में छत से कूद गया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस अब भी गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और शहर में कैरव की गतिविधियों की जानकारी देने वाले संदिग्धों की तलाश में बिहार के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time