Jamshedpur : सुंदरनगर में भाजपा पोटका विधानसभा की बैठक संपन्न, 15 अक्टूबर को होगा आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन

  • स्वदेशी अपनाने का आह्वान, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर बनी रणनीति
  • सम्मेलन की तैयारी हुई तेज, स्वदेशी के प्रसार पर जोर

जमशेदपुर : भाजपा पोटका विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सुंदरनगर स्थित कल्याण मंडप में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत किया गया। बैठक में पोटका विधानसभा क्षेत्र के विकास, संगठन सुदृढ़ीकरण और स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने जैसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सुधांशु ओझा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में चलाया जा रहा जनआंदोलन है। उन्होंने बताया कि इसी अभियान के तहत पोटका विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन 15 अक्टूबर को सुंदरनगर कल्याण मंडप में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें पोटका विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता और देवतुल्य बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें : Adityapur : काली पूजा पंडाल निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, बाबू लाल सोरेन रहे यजमान

जनसमस्याओं को मंच पर उठाने का संकल्प, आर्थिक जागरूकता पर जोर

बैठक में भाजपा जिला कार्यालय मंत्री एवं पोटका विधानसभा कार्यक्रम संयोजक सुबोध झा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित कर स्थानीय रोजगार बढ़ाना और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि क्षेत्र की जनसमस्याओं को चिह्नित कर उन्हें उचित मंच तक पहुँचाया जाएगा, ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित हो सके। इस दौरान जीएसटी संबंधित समस्याओं को हल करने और स्थानीय उद्योगों को सहयोग देने पर भी चर्चा हुई। बैठक के अंत में सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सह संयोजक चंद्रशेखर गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, कोवाली मंडल अध्यक्ष रविंद्रनाथ सरदार, हरकिशोर तिवारी, वीरेंद्र हांसदा, संदीप कुमार, राकेश सिंह, विनोद कुमार, अशोक टुडू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time