Jamshedpur : भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष बने संजीव सिन्हा

  • साकची जिला कार्यालय में हुई औपचारिक घोषणा

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष के रूप में शनिवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में संजीव सिन्हा के नाम की औपचारिक घोषणा की गई। यह घोषणा जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रदेश परिषद सदस्यों के रूप में पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह तथा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी के नामों की भी घोषणा की गई। घोषणा के मौके पर जिला कार्यालय परिसर को पार्टी के झंडों से सजाया गया था एवं विशेष मंच का निर्माण किया गया था।

इसे भी पढ़ें : Potka : डालसा की जागरूकता वैन पहुंची पोटका ब्लॉक, नशा मुक्ति के लिए चलाया गया सघन अभियान

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। जैसे ही संजीव सिन्हा के नाम की घोषणा हुई, पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया। वरीय नेतागणों के साथ विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का फूल-माला, अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान लड्डू वितरण, ढोल-नगाड़ों, नारेबाजी और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी भावनाएं व्यक्त की। यह आयोजन पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक एकजुटता और उत्साह का प्रतीक बन गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिजली टैरिफ वृद्धि का प्रस्ताव अव्यवहारिक और अन्यायपूर्ण : विजय आनंद मूनका

कार्यकर्ताओं ने लड्डू और आतिशबाजी से जताई खुशी

इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा में पद नहीं, बल्कि दायित्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और आशीर्वाद तथा सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा। संजीव सिन्हा ने स्पष्ट किया कि सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान, पार्टी की नीति, सिद्धांत और विचारधारा का विस्तार तथा संगठनात्मक मजबूती उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा मिले स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के लिए सभी का धन्यवाद और आभार जताया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Ramgarh : नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए नियंत्रण कक्ष के नंबर

चुनाव संबंधी सूचना और शिकायत के लिए आयोग कार्यालय में बना कंट्रोल रूम चुनाव से जुड़ी शिकायतों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर रामगढ़ : नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *