Jamshedpur: भाजपा का सदस्यता अभियान, बूथ स्तर पर तीन दिवसीय विशेष अभियान 23 जनवरी से

जमशेदपुर: भाजपा के सदस्यता अभियान को जमशेदपुर महानगर में अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने के उद्देश्य से बुधवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी उपस्थित रहे. बैठक में जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी शामिल हुईं.

 

सदस्यता अभियान को लेकर रणनीति तैयार
नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बैठक के दौरान भाजपा के सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की और इसे बूथ स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि 23 से 25 जनवरी तक सभी बूथों पर तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी होगी कि वे पार्टी की नीति, सिद्धांत और कार्यशैली से लोगों को परिचित कराते हुए उन्हें प्राथमिक सदस्य बनाएं.

शक्ति केंद्रों पर संयोजकों की नियुक्ति
सुधांशु ओझा ने कहा कि बूथ स्तर पर अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए मंडल अधीन शक्ति केंद्रों पर एक संयोजक और दो सह संयोजकों की नियुक्ति की जा रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि निर्धारित समयावधि के भीतर सदस्यता अभियान का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा.

 

बैठक का संचालन और सहभागिता
बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया. बैठक में प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, अभियान जिला संयोजक डॉ. राजीव, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता एवं सदस्य उपस्थित रहे.

 

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख नेता
बैठक में चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव, गुंजन यादव, मनोज सिंह, अप्पा राव, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, बिनोद कुमार सिंह, अमित सिंह समेत सभी मंडलों के अध्यक्ष और सदस्यता अभियान टोली के सदस्यगण मौजूद थे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: श्री श्याम परिवार के नए अध्यक्ष बने गिरधारी लाल खेमका, 08 फरवरी को निशान यात्रा 

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time