Jamshedpur: जमीन विवाद में खूनी झड़प, 26 वर्षीय युवक की हत्या – फैला आक्रोश

जमशेदपुर:  एमजीएम थाना क्षेत्र के सिरकाटोला बारीडीह गांव में रविवार सुबह जमीन विवाद खूनी टकराव में बदल गया। इसमें 26 वर्षीय जगदीश हेंब्रम की हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, लगभग 16 बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। रविवार को मृतक की पत्नी लकड़ी लेने गई थी, तभी मौखिक विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला हाथापाई और फिर तलवार, डंडा और कुल्हाड़ी से हुए हमले तक पहुंच गया। आरोपियों ने बेरहमी से हमला कर जगदीश की जान ले ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बुद्धू हेंब्रम, कोंडा हेंब्रम, बदल हेंब्रम, सनातन हेंब्रम और सरकार हेंब्रम को मुख्य आरोपी बताया है। सभी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी चल रही है।

हत्या की इस वारदात से गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने दोषियों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jhargram: झाड़ग्राम में राष्ट्रीय लोक अदालत, 858 मामलों का निपटारा – 45 लाख की वसूली


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : डाकू से महर्षि बनने की यात्रा का नाम है महर्षि वाल्मीकि, रंभा कॉलेज में श्रद्धापूर्वक मनाई गई आदि कवि की जयंती

पोटका : रंभा कॉलेज के हिंदी विभाग एवं रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन…

Spread the love

Jamshedpur : बिरसानगर में जुआ के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 गिरफ्तार; 7.67 लाख रुपये नकद बरामद

प्रकाश नगर में प्रीतपाल सिंह के घर चल रहा था कथित जुआ का खेल, 16 मोबाइल फोन और ताश के 52 पत्ते भी जब्त जमशेदपुर : शहर के बिरसानगर थाना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time