Jamshedpur: टाटा मोटर्स गेट के पास युवक पर चापड़ से हमला, अज्ञात पर केस दर्ज

जमशेदपुर:  गोविंदपुर थाना क्षेत्र के टाटा मोटर्स साउथ गेट के पास शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात हमलावरों ने विद्यापति नगर निवासी अमन पर चापड़ से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे और गंभीर रूप से घायल अमन सड़क पर गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों ने अमन को तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक अमन को गहरे जख्म आए हैं और वह ICU में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। शुरुआती जांच में यह हमला सुनियोजित बताया जा रहा है, हालांकि वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस आपसी रंजिश की भी जांच कर रही है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में लगातार बढ़ते अपराध से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को जल्द पकड़ा जाए और कड़ी सजा दी जाए।

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और छापेमारी जारी है। तकनीकी साक्ष्यों और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर सुराग तलाशने की कोशिश की जा रही है। वहीं अस्पताल में अमन की नाजुक हालत को लेकर परिजन लगातार चिंतित हैं और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जमीन विवाद में खूनी झड़प, 26 वर्षीय युवक की हत्या – फैला आक्रोश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राष्ट्रीय योगी सेना ने यूपी के सीएम के जन्म दिन पर चना, शरबत एवं ठंडा जल का वितरण कर पेश की मानवता की मिसाल  

जमशेदपुर : राष्ट्रीय योगी सेना द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के जन्म दिवस पर आम राहगीरों के बीच ठंडा जल एवं चना , शरबत वितरण कर भीषण गर्मी…

Spread the love

Gua : प्रकृति के महत्व की याद दिलाता है विश्व पर्यावरण दिवस :  डी.के.पाणिनि

गुवा : डीएवी पब्लिक स्कूल चिडिया के प्राचार्य डी.के.पाणिनि ने पौधारोपण कर कहा कि हम 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं । डीएवी चिरिया, सेल बीएसएल परिवार पारिस्थितिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time