Jamshedpur : जनगणना निदेशालय की संयुक्त सचिव उर्मिशा नन्दी ने प्री-टेस्ट जनगणना कार्यों का किया निरीक्षण

  • दिल्ली से पहुँची टीम ने जमशेदपुर में जनगणना प्रगति की समीक्षा की
  • फील्ड में भ्रमण कर अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश

जमशेदपुर : भारत सरकार के जनगणना निदेशालय की संयुक्त सचिव श्रीमती उर्मिशा नन्दी ने प्री-टेस्ट के तहत चल रहे जनगणना कार्यों का निरीक्षण किया। दिल्ली से जमशेदपुर पहुंचकर उन्होंने नगर निगम कार्यालय में बैठक कर जनगणना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जनगणना निदेशालय रांची की संयुक्त निदेशक श्रीमती पर्णलेखा दास गुप्ता, नोडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, प्रतीक सिंह, चार्ज पदाधिकारी चंदन कुमार तथा परगणक-पर्यवेक्षक उपस्थित थे। बैठक में सीएमएमएस पोर्टल पर आ रही तकनीकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके समाधान के सुझाव साझा किए गए। समीक्षा बैठक के बाद टीम ने फील्ड निरीक्षण के लिए भ्रमण किया और जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जम्बू अखाड़ा समिति का सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न, पाँच जोड़ियों ने लिए सात फेरे

नगर निगम कार्यालय में समीक्षा, तकनीकी समस्याओं पर हुई चर्चा

निरीक्षण टीम शिवस्थली और हिल व्यू कॉलोनी पहुंची, जहां उन्होंने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से जनगणना कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्री-टेस्ट जनगणना कार्यों को 30 तारीख तक पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही वार्ड संख्या 4 और 5 में कार्यरत प्रगणकों के द्वारा HLO ऐप के माध्यम से किए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर, पूर्वी सिंहभूम भी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने भी जनगणना गतिविधियों का निरीक्षण कर फील्ड में हो रही प्रक्रियाओं की गहराई से जांच की। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना कार्यों की पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी जारी रहेगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड में होल्डिंग टैक्स वृद्धि पर पुनर्विचार का मंत्री ने दिया आश्वासन, सर्वधर्म सद्भावना समिति ने मंत्री को सौपा मांग पत्र

जमशेदपुर : झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा हाल ही में शहरी क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स की गणना को सर्किल रेट से जोड़ने के निर्णय के बाद…

Spread the love

Jadugora : कमीशन के खेल में फंसा जल मीनार का निर्माण कार्य, संवेदक ने खड़े किए हाथ, बीडीओ ने 20 पंचायत सचिवों को किया शो कॉज

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड के दर्जनों पंचायतों में जल प्राप्ति योजना के तहत कराये जा रहे जल मीनार का निर्माण इन दिनों बंद है। जिसके कारण गर्मी के मौसम में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time