Jamshedpur: चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ब्रांच की नई कार्यकारिणी का गठन, CA कौशलेंद्र दास बने चेयरमैन

जमशेदपुर: जमशेदपुर में स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ब्रांच की एग्जीक्यूटिव बैठक बुधवार को रूसी मोदी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत आईसीएआई कानपुर से आए डिप्टी सेक्रेटरी सीए गोविंद अग्रवाल और सीए अमित अग्रवाल ने की. इस बैठक में ब्रांच की नई कार्यकारिणी टीम का चुनाव किया गया.

नई कार्यकारिणी टीम का चुनाव

बैठक में सर्वसम्मति से सीए कौशलेंद्र दास को चेयरमैन चुना गया. इसके अलावा सीए आनंद अग्रवाल को उप चेयरमैन, सीए ऋषि अरोड़ा को सचिव, सीए मुकुंद केडिया को कोषाध्यक्ष, सीए चेतन अग्रवाल को सीआईसीएएसए चेयरमैन और सीए योगेश शर्मा को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया.

नई कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष (2025-26) रहेगा, और इस दौरान इसका नेतृत्व सीए कौशलेंद्र दास करेंगे. बैठक का समापन सीए गोविंद अग्रवाल और सीए अमित अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देकर किया.

इसे भी पढ़ें : Tata Motors Workers Union के प्रतिनिधियों ने पुणे में इंडस्ट्रियल ग्लोबल यूनियन ऑटोमोटिव सेक्टर वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में लिया हिस्सा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : काशीडीह में युवक पर चापड़ से हमला, एमजीएम अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर-1 में गुरुवार तड़के 21 वर्षीय युवक प्रेम पासवान पर चापड़ से जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड तीन से प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने शुरू किया जन संपर्क अभियान

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के पर्चे की बृहस्पतिवार को स्क्रुट्नी की गई. स्क्रुटनी में पर्चा सही पाए जाने के बाद प्रत्याशियों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *