Jamshedpur: कांग्रेस ने DC को सौंपा मांग पत्र, नाला–पानी–हॉर्डिंग के मुद्दे उठाए

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिले की कई गंभीर समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। उपायुक्त ने सभी मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पारडीह–गुलाबबाग–ग्वाला बस्ती–अजवा बिल्डिंग रोड तक नाला निर्माण
इस इलाके में बारिश के दौरान पानी भर जाता है और सड़कें डूब जाती हैं। कांग्रेस ने 5 फीट चौड़ा, 6 फीट गहरा और 1000 मीटर लंबा RCC नाला बनाने की मांग रखी।

जुगसलाई सफीगंज मोहल्ला में पानी की समस्या
यहां पाइपलाइन से एक बूंद भी पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। नई पाइपलाइन बिछाने और जल्द जलापूर्ति शुरू करने की मांग की गई।

साकची टैगोर एकेडमी स्कूल परिसर में अवैध होर्डिंग
स्कूल की बाउंड्री से सटी अवैध होर्डिंग हटाने की मांग की गई, क्योंकि इसके कारण असामाजिक तत्व सोसाइटी में घुस रहे हैं।

जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या को गंभीरता से उठाएगी। समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और समाधान कराने का काम लगातार किया जाएगा। इस मौके पर मो. शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, गुरदीप सिंह, रियाजुद्दीन खान, सामंता कुमार, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, अंसार खान, नलिनी सिन्हा, देबू चटर्जी, सन्नी सिंह, निखिल तिवारी, सचिन सिंह, रूबी ठाकुर, निखिल कुमार, अजय कुमार, रंजीत झा, रंजन सिंह सहित बड़ी संख्या में बस्तीवासी मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: उपायुक्त से मिली सेंट्रल दुर्गा पूजा कमेटी, पूजा की तैयारियों पर की चर्चा

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time