जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की। समिति ने जिले में होने वाली दुर्गा पूजा से जुड़ी कमियों की ओर ध्यान दिलाते हुए 31 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
बैठक में समिति ने बिंदुवार समस्याएं रखीं और उनके त्वरित समाधान की मांग की। उपायुक्त ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए समय पर समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में कमेटी अध्यक्ष सह मंत्री दुलाल भुईयां, कार्यकारी अध्यक्ष खगेन महतो, जिला परिषद सदस्य सह समिति सदस्य आशीष गुप्ता, वरीय उपाध्यक्ष ललन यादव, महासचिव बलदेव सिंह, पवन कुमार उपाध्याय, मेहरा श्याम शर्मा, विनीत मिश्रा, संयुक्त सचिव हर्ष यादव, विशाल यादव, रमेश कुमार, शिखा कुमारी, वीरेंद्र सिंह, रामबाबू यादव और तपन बरुआ सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण, डॉक्टर और स्टाफ की उपस्थिति पर जोर
There is no ads to display, Please add some



















































