Jamshedpur: बिना बैंक जाए बनाएं खाता, बीमा और पेंशन – गांव में लगेगा विशेष बैंकिंग शिविर

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले के 19 पंचायतों में शुक्रवार, 08 अगस्त 2025 को विशेष बैंकिंग शिविर लगाए जाएंगे। इसका मकसद है – गांव-गांव तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना और ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना।

कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?
इन शिविरों में लोग आसानी से निम्नलिखित योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे:

✅ जनधन खाता खोलना

✅ जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

✅ सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

✅ अटल पेंशन योजना (APY)

✅ Re-KYC और नॉमिनी अपडेट

✅ डिजिटल लेन-देन की जानकारी

✅ साइबर सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता पर मार्गदर्शन

शिविर इन 19 पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे:
झाँटीझरना, बागबेड़ा (ईस्ट), गदड़ा (साउथ), भुला, सिमडी, खैरबनी, गुहियापाल, ओरिया, मालकुंडी, घाघीडीह (नॉर्थ), मऊभंडार वेस्ट, करनडीह (साउथ), पथरा, सरजमदा (नॉर्थ), मेडिया, छोटा गोविंदपुर (साउथ), हलुदबनी (मिडिल), कालापाथर, खेड़ुवा।

सभी स्थानीय जन प्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों और आम नागरिकों से आग्रह है कि वे इन शिविरों में सक्रिय भाग लें और अपने परिवार व आस-पड़ोस के लोगों को भी इस सुविधा का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: “महिला उद्यमिता का उत्सव” – जमशेदपुर में ‘शरोद सांभर’ का खास एग्जीबिशन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डोबो पुल के पास पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 3 किलो गांजा और ₹5.19 लाख नकद बरामद

जमशेदपुर/सरायकेला :  जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डोभो पुल के पास संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक (नगर)…

Spread the love

Bahragora : मानुषमुड़िया के मुख्य बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान की चोरी

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया स्थित मुख्य बाजार में बीती रात चोरों ने ग्रामीण बैंक के समीप निगमानंद महापात्र की इलेक्ट्रॉनिक दुकान के शटर का ताला तोड़कर और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time