Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज के 2020-24 बैच के छात्रों को दी गई विदाई

जमशेदपुर :  बुधवार को डीबीएमएस कॉलेज के 2020- 24 बैच के छात्रों को विदाई दी गई. इस अवसर पर 2023 -25 बैच के छात्रों ने अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी। कई तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रत्येक छात्र को पीपीटी के साथ उसकी विशेषता बताते हुए मंच पर आमंत्रित व किया गया। DBMS कॉलेज के अध्यक्ष श्री बी चंद्रशेखर ने छात्रों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए कहा. उन्होंने समय के साथ अपने चरित्र निर्माण करने की सलाह दी ताकि भविष्य की पीढ़ी उन्हें अपना आदर्श माने.

इसे भी पढ़ें :  Delhi : भोजपुरी दबंग्स बनाम तेलगु वॉरियर्स, 14 फरवरी को होगी रोमांचक भिड़ंत

मिस्टर डीबीएमएस का खिताब परविंदर को मिला

प्राचार्या डॉक्टर जूही समर्पिता ने छात्रों को हमेशा कॉलेज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे जिन राहों से गुजरे अपने कदमों के निशान छोड़ते हुए चलें. श्रीप्रिया धर्मराजन सचिव डीबीएमएस ने मिस्टर डीबीएमएस का खिताब परविंदर को और मिस डीबीएमएस का खिताब मणि मालामहतो को दिया. श्रेष्ठ परिधान के लिए लक्ष्मीकांत शर्मा और सृष्टि सलोनी को सुधा दिलीप संयुक्त सचिव ने दिया. साथ ही निस्तला शैलजा को टाॅप नाॅच तथा दीक्षा को सबकी दुलारी के विशिष्ट खिताब दिए गए.

इसे भी पढ़ें :  Chakulia : भालुकनाला में भीषण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं 50 परिवार

छात्रों ने रूंधे गले से एक दूसरे को अलविदा कहाछात्रों

छात्रों  ने 2 साल कॉलेज में बिताए गए इन अनमोल पलों को जीवन के स्वर्णिम व श्रेष्ठ दिन बताया. कॉलेज में उन्होंने न सिर्फ पढ़ाई की बल्कि सर्वांगीण विकास भी किया. अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को पहचाना और उसे बाहर लाने के अवसर का सदुपयोग किया . छात्रों ने डीबीएमएस कॉलेज के सभी शिक्षकों का दिल से आभार प्रकट किया . इस अवसर पर सभी शिक्षक गण के साथ ऑफिस स्टाफ और सभी कर्मचारी गण भी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन तृतीय सत्र के नीतीश और पूजा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन निपुण ने दिया. प्रियंका,अंकुर, पम्मी नेहा ,शिवांगी ,सुमेधा ,प्रभा, आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

इसे भी पढ़ें :  Gua : नोवामुंडी कॉलेज में संत रविदास की 648वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *