Jamshedpur: निवर्तमान व नए उपायुक्त से मिला सिंहभूम चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल

 

 

जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल से उनके आवासीय कार्यालय में भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उनके कार्यकाल में शहर के विकास एवं प्रशासन में उनके योगदान की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के नव नियुक्त उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उपायुक्त कार्यालय में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने नए उपायुक्त को शहर के विकास एवं प्रशासन में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने भी व्यापारिक समुदाय के साथ मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और कहा कि वे शहर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी
इस महत्वपूर्ण अवसर पर चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी, उपाध्यक्ष इंडस्ट्री पुनीत कावंटिया, उपाध्यक्ष टैक्स एंड फाइनेंस राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव ट्रेड भरत मखानी, सचिव इंडस्ट्री विनोद शर्मा, सचिव टैक्स फाइनेंस अंशुल रिंगसिया और कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: साफ करने के बहाने 4 लाख के गहने लेकर दो अज्ञात युवक फरार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time