Jamshedpur: उपायुक्त जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से हुए अवगत, आवेदनों का हुआ त्वरित निष्पादन

 

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आमजनों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया । जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए 90 से ज्यादा नागरिकों ने व्यक्तिगत, सामाजिक, एवं प्रशासनिक समस्याओं से जुड़ी अपनी शिकायतें व मांग उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने गंभीरता से प्रत्येक आवेदक की बातों को सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समस्याएं उपायुक्त के संज्ञान में लाई गईं

इस दौरान शहरी क्षेत्र में पार्किंग ठेकेदारों की मनमानी, स्कूल फीस में छूट, दुकान आवंटन, ज़मीन विवाद, मानगो में पेयजल समस्या, आय प्रमाण पत्र निर्गत करने में हो रही देरी, म्यूटेशन रिविजन, आरक्षित कोटा में बच्चे का नामांकन, बालू , राशन कार्ड त्रुटियाँ, पेंशन स्वीकृति तथा कई अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं उपायुक्त के संज्ञान में लाई गईं। इनमें से कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही समाधान किया गया।

जनता की समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचती हैं

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार एक सशक्त माध्यम है, जिससे आम जनता की समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचती हैं और उनका पारदर्शी व शीघ्र समाधान संभव होता है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक शिकायत का निवारण निर्धारित समयसीमा के भीतर हो। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों की गंभीरता से समीक्षा कर तय समय में उनका निष्पादन सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: मनमानी, म्यूटेशन और राशन से जुड़ी समस्याएं बनीं जनता दरबार का केंद्र


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

    पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

    Spread the love

    Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

    जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time