Jamshedpur: उप नगर आयुक्त ने MGM अस्पताल का किया निरीक्षण, सफाई और जलापूर्ति पर दिए निर्देश

जमशेदपुर:  उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने मंगलवार को एमजीएम मेडिकल अस्पताल का दौरा कर अस्पताल परिसर में चल रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अंतर्गत संचालित सामुदायिक शौचालय की स्थिति का जायजा लिया, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उप नगर आयुक्त ने बताया कि शौचालय की नियमित साफ-सफाई को लेकर पहले भी निर्देश दिए जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फिर से साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उप नगर आयुक्त ने एमजीएम परिसर में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य की गति बढ़ाने और समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

इसके बाद उप नगर आयुक्त ने एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक और एनईपी (NEP) के डायरेक्टर के साथ बैठक की। बैठक में अस्पताल के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

उन्होंने निर्देश दिया कि एमजीएम अस्पताल के संचालन और रखरखाव के लिए WTP और STP का प्राक्कलन दो दिनों के भीतर तैयार किया जाए, ताकि व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके।
इस अवसर पर सहायक अभियंता मयंक मिश्रा, कनीय अभियंता मुकुल आनंद, जलालुद्दीन अंसारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुख्यमंत्री की मां के निधन पर TMWU के अध्यक्ष व महामंत्री ने शोक व्यक्त किया

जमशेदपुर : स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूबी सोरेन के निधन पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके…

Spread the love

Jamshedpur : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द हटाए जाएं : सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर : लोकतंत्र की हत्या करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द हटाए जाएंगे। इस मामले में मोदी सरकार जितनी देरी कर रही है, सरकार के खिलाफ पूरे देश…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time