Jamshedpur: साकची में पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हुई मारपीट, दूसरे पक्ष ने भी चार लोगों के खिलाफ की शिकायत

जमशेदपुर:  साकची थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा बस्ती में हुई मारपीट की घटना ने दो पक्षों के बीच आपसी विवाद का रूप ले लिया है। पहले जहां एक पक्ष ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, वहीं अब दूसरे पक्ष ने भी पलटवार करते हुए चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

नवीनतम जानकारी के अनुसार, दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया है कि झगड़े के दौरान महिलाओं की साड़ी और ब्लाउज फाड़ दिए गए और सोने की चेन भी छीन ली गई। इस सिलसिले में गुरुद्वारा बस्ती निवासी जय गिरी, अशोक गिरी, संध्या गिरी और शीतल गिरी को आरोपी बनाया गया है।

यह घटना 6 नवंबर की शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि पुरानी कहासुनी को लेकर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते हाथापाई की नौबत आ गई। विवाद की सूचना मिलते ही साकची पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मामलों की अलग-अलग जांच चल रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इलाके के लोगों ने बताया कि गुरुद्वारा बस्ती में आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो जाते हैं। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन सख्त कदम उठाए, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur: सिविल डिफेंस ने मनाया 63वां रेजिंग डे, आपदा प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी पर जोर

जमशेदपुर:  सिविल डिफेंस ने 6 दिसंबर 2025 को बिस्टुपुर स्थित अपने कार्यालय में 63वां रेजिंग डे मनाया। यह दिवस हर साल नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन स्थिति से निपटने…

Spread the love

Jamshedpur: जमशेदपुर में आवारा पशुओं पर शुरू होगा अभियान, प्रशासन ने बनाई विशेष टीम

जमशेदपुर:  शहर में लगातार बढ़ रही आवारा पशुओं और कुत्तों की समस्या को लेकर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड और पंचायत प्रतिनिधियों ने आज भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *