Jamshedpur: दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर को चाहिए स्थायी SDM – सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर:  समाजवादी चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार से धालभूम अनुमंडल में स्थायी एसडीएम की नियुक्ति करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि एसडीएम के पास बड़ी प्रशासनिक और न्यायिक जिम्मेदारी होती है। वे कार्यपालक दंडाधिकारी के रूप में कई अहम फैसले लेते हैं। ऐसे में प्रभारी एसडीएम से उतनी त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद नहीं की जा सकती, जितनी पदेन एसडीएम से की जाती है।

पप्पू ने कहा कि जमशेदपुर एक बड़ा औद्योगिक शहर है और दुर्गा पूजा जैसे बड़े उत्सव का आयोजन होने वाला है। इस स्थिति में स्थायी एसडीएम की मौजूदगी प्रशासनिक दृष्टि से बेहद जरूरी है।

उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि जनता की सुविधा और प्रशासनिक सुचारू व्यवस्था के लिए धालभूम अनुमंडल में शीघ्र स्थायी एसडीएम की नियुक्ति की जाए।

 

 

इसे भी पढ़ें :

UCIL में भ्रष्टाचार और ट्रांसफर नीति की मांग पर धरना, RTI कार्यकर्ताओं ने उठाई आवाज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी द्वारा एनईपी 2020 के तहत कौशल विकास पर सेमिनार का आयोजन

जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर द्वारा 2026 सत्र के एनईपी सारथियों के अंतर्गत सितंबर माह की गतिविधि के रूप में एनईपी 2020 के अनुसार कौशल विकास कार्यक्रम पर एक…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में स्व. किशन पटनायक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, डॉ. दिनेश षाड़ंगी संग कार्यकर्ताओं ने किया नमन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी के आवासीय कार्यालय में रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर समाजवादी आंदोलन की अमूल्य धरोहर एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time