Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे की मनाई जयंती

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रख्यात मजदूर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बिहार स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया. तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने की. इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.

 

स्वर्गीय दुबे को श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत में जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके थे. उन्होंने जमशेदपुर के टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया. इसके अलावा, वे भारत सरकार के पूर्व कानून मंत्री और बिहार सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके थे. उनके योगदान और सादगी भरे जीवन के लिए हम उन्हें याद करते हैं.

 

कार्यक्रम का संचालन
जयंती समारोह में उपस्थित कांग्रेसजनों का स्वागत महामंत्री राजा ओझा ने किया. इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, दिनेश मिश्र, सामंत कुमार, हरेंद्र मिश्रा, मनोज उपाध्याय, ऋषि मिश्र, अरुण कुमार सिंह, बृजेंद्र तिवारी, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, अतुल गुप्ता, श्रीराम सिंह, कमर राजा खान, अंकुश बनर्जी, सनी सिंह, अनंत लाल, भरत सिंह, मृत्युंजय कुमार गुप्ता, रणजीत सिंह, मुन्ना मिश्रा, आशीष ठाकुर, संजय घोष, अजय ओझा, राजेश पाण्डेय, अनिरुद्ध कुमार पुरी, निखिल कुमार, गौरव कुमार, रंजीत झा, राजकिशोर प्रसाद, संजय तिवारी, मुन्ना सिंह, संजय सिंह आजाद प्रमुख रूप से शामिल हुए.

 

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: अग्रवाल सम्मेलन ने दोमुहानी तट पर किया खिचड़ी वितरण, 15,000 से अधिक लोग हुए शामिल

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 20 से निर्मला देवी ने दाखिल किया नामांकन, मुलभूत समस्याओं का निदान प्राथमिकता

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन पर्चा भरने की होड़ रही. बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 20 से प्रत्याशी निर्मला देवी ने नामांकन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *