जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की एक अहम बैठक बुधवार को काशीडीह स्थित मारवाड़ी समाज कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में समाज की महिलाओं को संगठित कर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के उद्देश्य से नारी शक्ति विंग का गठन किया गया। इस नवगठित विंग की जिम्मेदारी संगीता शर्मा को सौंपी गई, जबकि सचिव पद पर स्वाति अग्रवाल को मनोनीत किया गया।
बैठक में हाल ही में भव्य रूप से संपन्न कांवड़ यात्रा, सहस्त्र जलाभिषेक और प्रसाद वितरण कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई। सभी आयोजनों को समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी और अनुशासित संचालन के लिए सराहना मिली। बैठक में भविष्य में होने वाले आयोजनों को और प्रभावी और व्यापक बनाने हेतु सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव भी साझा किए।
सम्मेलन के वरिष्ठ पदाधिकारी मुकेश मित्तल ने कहा कि, “नारी शक्ति के बिना कोई भी सामाजिक संगठन पूर्ण नहीं हो सकता। यह विंग समाज में नई ऊर्जा और सशक्त भागीदारी का प्रतीक बनेगा। हमारी कोशिश है कि सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को हर वर्ग तक पहुँचाया जाए।”
इस मौके पर जिला महासचिव प्रदीप मिश्रा, काशीडीह मारवाड़ी समाज के सुरेश अग्रवाल, अंकित मोदी समेत कई वक्ताओं ने समाज की एकता, समरसता और महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन नारी शक्ति विंग की प्रभारी संगीता शर्मा ने किया।
बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने समाज में महिलाओं की सहभागिता को और मज़बूत करने तथा भविष्य की योजनाओं को सामूहिक प्रयास से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में प्रमुख रूप से मनोज चेतानी, श्याम गोयल, विजय कुमार गोयल, निर्मल पटवारी, श्याम सुंदर अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, गंगा खेमका, उषा शर्मा, मेनका शर्मा, कैलाश केवालका, सुनीता अग्रवाल, संजय शर्मा, संजय भोलीका, संतोष माहेश्वरी और बबीता अग्रवाल मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : Bollywood: फिल्मों के साथ-साथ सरकारी सैलरी ले रहे हैं बॉलीवुड के ये स्टार्स, इनमे से एक तो है माँ-बेटे