Jamshedpur: कृषकों के प्रशिक्षण और परिभ्रमण पर जोर, इन कार्य योजनाओ को मिली मंजूरी

जमशेदपुर: आत्मा सभागार में जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक (आत्मा) की अध्यक्षता में जिला कृषक सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में आत्मा योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में संचालित की जाने वाली कृषक कल्याण गतिविधियों पर चर्चा हुई और कार्य योजना का अनुमोदन प्राप्त किया गया.

बैठक में उप परियोजना निदेशक गीता कुमारी, लेखापाल नीलम जोंको समेत 22 प्रगतिशील किसान मौजूद रहे. मुख्य रूप से राज्य स्तर से स्वीकृत जिला प्रसार कार्य योजना पर विमर्श हुआ, जिसकी कुल लागत 397.467 लाख रुपये है. जिला कृषि पदाधिकारी विवेक विरूआ ने योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी साझा की.

प्रस्तावित कार्य योजना के अनुसार आत्मा योजना के अंतर्गत निम्नलिखित गतिविधियों का संचालन किया जाएगा:
राज्य से बाहर कृषकों के लिए प्रशिक्षण: 1 इकाई
राज्य के भीतर प्रशिक्षण: 1 इकाई
जिला स्तर पर प्रशिक्षण: 1 इकाई
राज्य से बाहर कृषकों का परिभ्रमण: 1 इकाई
राज्य के भीतर परिभ्रमण: 1 इकाई
जिला स्तर पर परिभ्रमण: 6 इकाई
कृषि प्रत्यक्षण: 22 इकाई
बागवानी व अन्य उद्यानिक फसलों पर कार्य: 11 इकाई
क्षमता विकास कार्यक्रम: 2 इकाई
कृषक गोष्ठी: 11 इकाई
कृषक पाठशाला: 11 इकाई
एक जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन

बैठक में तय किया गया कि उक्त कार्ययोजनाओं का अनुमोदन जिला आत्मा प्रबंधन समिति से प्राप्त किया जाएगा. इसके पश्चात उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित आत्मा शासकीय निकाय से अंतिम स्वीकृति ली जाएगी. इसके उपरांत कार्यान्वयन की प्रक्रिया जिला व प्रखंड स्तर पर शुरू की जाएगी.

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विकास परियोजनाओं के लिए वन भूमि उपयोग को मिली मंजूरी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : सांसद प्रतिनिधि और ठेकेदार के बीच कार्यस्थल पर जमकर हंगामा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के निर्देश पर काम बंद

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मौदा पंचायत के बहादुरपुर चौक से उड़िया स्कूल तक ₹37,23,537 की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण को लेकर रविवार को उस वक्त…

Spread the love

Ranchi : एसआर डीएवी  पुंदाग में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

रांची : एसआर. डीएवी.पब्लिक स्कूल पुंदाग में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल तथा सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time