जमशेदपुर: जिले की कांग्रेस कमेटी की विस्तारित जिला कार्यसमिति की बैठक तिलक पुस्तकालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाअध्यक्ष परविंदर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी और सह महासचिव बलजीत सिंह बेदी उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश और जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI के पदाधिकारी और सम्मानित नेता शामिल हुए।
बैठक में जिला कांग्रेस की मजबूती, आगामी आंदोलन की रूपरेखा, संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने की जिम्मेदारी और घाटशिला उपचुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रभारी बलजीत बेदी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत हर ग्राम पंचायत कमेटी और बूथ में बूथ लेवल एजेंट का गठन किया जाएगा। साथ ही डिस्ट्रिक्ट पोलिटिकल अफेयर कमेटी का गठन कर जिला कांग्रेस के सफल संचालन को सुनिश्चित किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि आगामी घाटशिला उपचुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी पूरी ताकत के साथ तैयारी करेगी ताकि गठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाई जा सके। उन्होंने युवाओं से कांग्रेस से जुड़कर देश हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
भाजपा छोड़कर किशोर प्रभात सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए और जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण की। बैठक में विजय ख़ान, संजीव श्रीवास्तव, प्रिंस सिंह, आनंद मय पात्रो, खगेन महतो, कमलेश पांडेय, डॉ. परितोष सिंह, अवधेश सिंह, रियाजुद्दीन ख़ान, नलिनी सिन्हा, राजेश सिंह राजू, रजनीश सिंह और अन्य दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन गुरदीप सिंह ने किया।
इसे भी पढ़ें :
DAV Public School चिड़िया के छात्राओं ने नेशनल गेम्स में जीते गोल्ड मेडल
There is no ads to display, Please add some



















































