Jamshedpur : भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति का वनभोज आयोजित

ब्राह्मणों की त्याग इतिहास के पन्नो में अंकित है और आगे भी सदैव त्याग करता रहेगा – राकेश्वर पांडेय

 

Jamshedpur : भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति ने रविवार को टेल्को के हुडको पार्क में वनभोज का आयोजन किया. जिसमें सामाजिक रूप से मजबूत संगठन के निर्माण और समाज में गरीबी रेखा में जी रहे ब्राह्मणों के उत्थान और उनके परिवार को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया. मौके पर समिति के संयोजक कमलकिशोर ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति वैसे शिक्षित बच्चों जिन्हें स्कूली शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई हो रही हो , वैसे युवा पीढ़ी जो समाज के मुख्य धारा से विमुख होकर भटक गए है उन्हें भी मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश की जाएगी.  समाज को संगठित करने के लिए सभी कठिनाइयों को दूर करने का संकल्प लेकर आगे बढ़े तभी समाज का विकास होगा और एक बेहतर समाज की परिकल्पना को पूर्ण करने का कार्य करेंगे, वर्तमान परिदृश्य में वामपंथी विचारधार के लोग या अंग्रेजी सम्राज्य के पालतू विद्वानों ने सदैव ही ब्राह्मणों को नीचा दिखाने का प्रयास किया है. कमलकिशोर ने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के समग्र विकास का कार्य भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति करेगी, साथ सभी जाती वर्ग के गरीब शिक्षित बच्चों जिनके पढ़ाई लिखाई का खर्च भी वहन करने का कार्य समिति करेगी इसकी भीं तैयारी करनी है.

इसे भी पढ़ें : Kuala Lumpur : भारत ने लगातार दूसरी बार विमेंस अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप जीता

समिति का निर्णायक फैसला

जल्द होंगी वैवाहिक प्रकोष्ठ का निर्माण, समाज को सुदृढ़ बनाने का लिए होगा विस्तार

इसे भी पढ़ें : Patna: भोजपुरी दबंग के उप कप्तान निरहुआ के जन्मदिन पर सितारों का जमावड़ा

जिला संयोजक मंडली बनाई गई जो करेगी समिति का संचालन जो इस प्रकार है

शिव प्रकाश शर्मा, डीडी त्रिपाठी,रत्नेश तिवारी, विमलेश उपाध्याय, राजेश झा, रविन्द्र मिश्रा,पप्पू मिश्रा, जुगुन पाण्डेय ,अप्पू तिवारी, सुशील पांडे, निखिल तिवारी, वैभव उपाध्याय, संजय तिवारी, संजय उपाध्याय, रविरंजन तिवारी, पवन ओझा,सुनील तिवारी को बनाया गया.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिमी में नए जनसुविधा प्रतिनिधियों की नियुक्ति, सरयू राय ने उठाया बड़ा कदम

वर्तमान परिवेश में सिर्फ ब्राह्मण ही उपेक्षा के शिकार हो रहे है – राकेश्वर पांडेय

समाज के अग्रणी नेता राकेश्वर पांडेय ने कहा कि जब जब इस सृष्टि को जरूरत पड़ी है सदैव ब्राह्मण परिवार ही त्याग करता है और आगे भी निरंतर करता रहेगा. लेकिन क्या इस सृष्टि के निर्माण में सिर्फ ब्राह्मण ही त्याग करेंगे. इस विषय को आज चिंतन करने की आवश्यकता है क्योंकि आज के वर्तमान परिवेश में सिर्फ ब्राह्मण ही उपेक्षा के शिकार हो रहे है और इन्हीं उपेक्षाओं का कारण ढूंढने की आवश्यकता है और मुझे लगता है कि इसका मुख्य कारण है ब्राह्मणों की एकजुटता की कमी , ब्राह्मणों में संस्कार और शिष्टाचार की कमी है उन्हें दूर करने का प्रयास करने की आवश्यकता है.

इसे भी पढ़ें :  Dhanbad: निजी अस्पताल की अमानवीय हरकत, बिल न चुकाने पर अस्पताल ने शव को बनाया बंधक – परिजनों की गुहार बेअसर

चिकित्सीय जांच शिविर आयोजित

वनभोज में बल्ड शुगर, और बल्ड प्रेशर की जांच की गई. इसके बाद स्वरुचि भोज के आयोजन में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया. साथ ही भजन संध्या में  भजन सम्राट आशीष सेठ ने भजन प्रस्तुत किया.

इसे भी पढ़ें : Patna: “लाइफ लीला” की शूटिंग से गुलजार हुआ नौबतपुर

ये थे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, नकुल तिवारी, डीके मिश्रा, राम उदय मिश्रा, दसरथ चौबे, शिव प्रकाश शर्मा, विनोद उपाध्याय, वेदप्रकाश उपाध्याय, डीडी त्रिपाठी, चंद्रशेखर मिश्रा, हरेंद्र मिश्रा, राजेश झा, मुन्ना चौबे, रविन्द्र मिश्रा, संजय मिश्रा, ददन पांडेय, पप्पू मिश्रा, विजय खान, मनोज मिश्रा, प्रमोद पाठक, प्रमोद तिवारी, संजय तिवारी, अप्पू तिवारी, महेश मिश्रा, ब्यूटी तिवारी, विजय तिवारी, सुभाष उपाध्याय, कामेश्वर पांडेय, आनंदी ओझा, सीपी शुक्ला, अंबुज पांडेय, मुकेश तिवारी, पवन ओझा,बिट्टू मिश्रा, डाक्टर अजय चौबे, अशोक राय, संजय ओझा, अरुण पांडेय, राजेश ओझा, रंजीत तिवारी, संजीव आचार्य, अविनाश उपाध्याय, निखिल तिवारी, बबलू मिश्रा, के बी मिश्रा, विनीता मिश्रा, सीएल तिवारी, राजेश ओझा, सोनू झा, ओंकार तिवारी, केशव तिवारी, समेत सैकड़ो ब्राह्मण विप्र मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: Tata DAV में आशीर्वचन और विदाई समारोह, क्या रहा खास?

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *