Jamshedpur: पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष बंटवा रहे पानी, गर्मी भर नहीं होगी कोई परेशानी

जमशेदपुर: बागबेड़ा क्षेत्र में भीषण गर्मी और जल संकट को देखते हुए निःशुल्क पेयजल वितरण का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह की पहल पर शुरू हुआ है. वे पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से क्षेत्र के जरूरतमंद मोहल्लों में लगातार टैंकर से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं.

गुलाब बाड़ी में पहुंचा शुद्ध जल
बागबेड़ा उत्तर-पूर्वी पंचायत की मुखिया नीनू कुदादा के आग्रह पर आनंद नगर स्थित गुलाब बाड़ी में बड़े टैंकर के माध्यम से शुद्ध जल पहुंचाया गया. स्थानीय उपमुखिया सुरेश निषाद की देखरेख में लोगों ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्वक जल प्राप्त किया.

प्रधान टोला और कॉलोनी में भी मिला राहत
पश्चिम बागबेड़ा पंचायत के प्रधान टोला में भी छोटा टैंकर भेजा गया. यहां समाजसेवी विजय सिंह की निगरानी में जल वितरण हुआ. वहीं, बागबेड़ा कॉलोनी में शांति निकेतन स्कूल के पास और गणेश पूजा मैदान में क्रमशः बड़ा एवं छोटा टैंकर भेजा गया. इस कार्य में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और उपमुखिया संतोष ठाकुर ने सक्रिय भूमिका निभाई.

अन्य क्षेत्रों में भी राहत अभियान
हर-हर गुड्डू नया बस्ती के शीतला मंदिर के पास, कीताडीह के दादी बागान और परसूडीह के टुपूडॉंग शादी घर में भी निःशुल्क शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया. स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए संतोष प्रकट किया.

गर्मी भर मिलेगा पानी, नहीं होगी कोई परेशानी
इस अवसर पर राजकुमार सिंह ने कहा कि गर्मी के पूरे मौसम में किसी भी परिवार को पीने के पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी. पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से जल संकट से निपटने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे.पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने सिंह के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्व, विवाह, श्राद्ध जैसे सामाजिक अवसरों पर भी शुद्ध जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना एक सराहनीय कदम है. बागबेड़ा की जनता की ओर से वे आभार व्यक्त करते हैं.

अन्य पंचायतों के लिए बना अनुकरणीय उदाहरण
यह पहल केवल राहत नहीं बल्कि एक सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल है. बागबेड़ा की इस जल आपूर्ति योजना को अन्य पंचायतों द्वारा भी अपनाया जाना चाहिए ताकि गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिल सके.

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: विनय सिंह हत्याकांड – 48 घंटे बाद भी खाली हाथ पुलिस, SSP कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे राष्ट्रीय अध्यक्ष

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का 7 अगस्त को जमशेदपुर में शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

जमशेदपुर : देशव्यापी नशामुक्ति जनजागरण को नई गति देने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान तथा गृह…

Spread the love

Jamshedpur : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स मीट’ का आयोजन

जमशेदपुर : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की माताओं के लिए एक विशेष ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time