Jamshedpur: प्रेमिका के नंबर ब्लॉक करने से परेशान हुआ युवक, फांसी लगाकर दी जान

जमशेदपुर:  बागबेड़ा थाना मोड़ के समीप रहने वाले युवक चींटू कुमार (23) ने सोमवार दोपहर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे परिजनों ने तुरंत टीएमएच अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, चींटू कुमार पेट्रोल पंप में काम करता था और तीन भाइयों में मंझला था। उसके भाई पींटू ने बताया कि चार दिन पहले चींटू अपनी प्रेमिका को लेकर घर आया था। दोनों ढाई साल से संबंध में थे और परिवार शादी के लिए तैयार था।

लेकिन पड़ोसियों के भड़कावे के कारण प्रेमिका की मां ने अपनी बेटी की शादी कहीं और कराने की बात कह दी। इसके बाद प्रेमिका ने चींटू का नंबर ब्लॉक कर दिया, जिससे वह काफी परेशान हो गया।

पींटू ने बताया कि सोमवार दोपहर चींटू कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था और अंदर से गाना बज रहा था। जब परिजनों ने आवाज लगाई, तो उसने दरवाजा नहीं खोला। घर वालों ने दरवाजा तोड़ा तो पाया कि वह फांसी पर लटका हुआ है। परिजनों ने उसे पहले राजस्थान सेवा सदन और फिर टीएमएच अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना ने पूरे परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ा दी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Dhanbad: धनबाद में पुलिस एवं प्रिंस खान गिरोह के बीच भीषण मुठभेड़, एक अपराधी घायल

 

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time