Jamshedpur  :  गम्हरिया विद्या ज्योति स्कूल का 49 वां स्थाना दिवस धूमधाम से मना

जमशेदपुर : विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया का शुक्रवार को 49 वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गयाI कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेव्ही से सेवानिवृत्त शहर के जाने-माने समाजसेवी सुशील कुमार सिंह एवं विशिष्ठ तथा सम्मानित अतिथि के रुप में उपेंद्र प्रसाद सिंह मिथिलेश, विकास विद्यालय मानगो के प्राचार्य विकास सिंह, संत जेवियर स्कूल मानगो के प्राचार्य अमन कुमार निराला उपस्थित थेI अतिथियों ने विद्यालय परिवार की ओर से छात्रों को जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए बधाई दी. साथ ही कहा कि विद्यालय का प्रयास उसकी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। इस कार्यक्रम में शैक्षणिक उत्कृष्टता, रचनात्मकता और चरित्र विकास को बढ़ावा देने के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता परिलक्षित हुई। समारोह में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं  उत्कृष्ट छात्रों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार झा ने कहा, “हमें अपनी उपलब्धियों पर गर्व है और हम अपने मिशन को जारी रखने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने स्थापना दिवस समारोह में आने के लिए अतिथियों का आभार प्रकट किया.

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी धराए, भेजा गया जेल

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *