Jamshedpur: गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित

जमशेदपुर: आज गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के सभागार में चुनाव के उपरांत नई कार्यकारिणी के सदस्यों की पहली बैठक यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत उन सभी साथियों की याद में मौन धारण करके की गई, जो हाल ही में हमसे बिछड़ गए थे. इस मौके पर सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. बैठक में यूनियन के कोषाध्यक्ष ने यूनियन के आय-व्यय और खाताबही का ब्यौरा पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई. इसके बाद यूनियन के महामंत्री ने पिछले दिनों हुए सभी कार्यों का ब्यौरा बैठक में रखा.

मुख्य मांगें

बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों ने कंपनी में कर्मचारियों की स्थिति को लेकर कुछ प्रमुख मुद्दे उठाए, जिनमें शामिल थे:
1. कंपनी में मैनपावर की कमी को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, खासकर जब से अवकाश प्राप्त कर्मचारियों और ईआरओ के लागू होने के बाद यह समस्या बढ़ गई है.
2. डिप्लोमा, आईटीआई और मैट्रिक पास कर्मचारियों के लिए नौकरी की व्यवस्था की जानी चाहिए.
3. कैंटीन की ऑनलाइन सुविधाओं के कारण होने वाली समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाए और ऑनलाइन बुकिंग पर बिल की सुविधा भी दी जाए.
4. अस्पताल के कर्मचारियों के लिए कैंटीन की सुविधा सुनिश्चित की जाए और फिट-नफिट की प्रक्रिया में सुधार किया जाए.
5. लंबित ग्रेड का मुद्दा शीघ्र हल किया जाए, ताकि कर्मचारियों को पांच साल के लिए ग्रेड मिल सके.
6. ईटीएल में बोनस प्वाइंट पर चर्चा की जाए.
7. ईआरओ योजना में दबाव की बजाय कर्मचारियों को स्वेच्छा से इसका लाभ लेने का अवसर मिलना चाहिए.
8. मैनपावर की कमी के कारण कर्मचारियों को छुट्टियाँ और ऑफ नहीं मिल पा रहे हैं, इसे हल किया जाए.
9. ओल्ड और नई सीरीज के ग्रेड का समायोजन किया जाए.
10. कर्मचारियों को पेमेंट्सिप लिफाफे में प्राप्त नहीं हो रहा है, इसे शीघ्र ठीक किया जाए.
11. जॉइंट कमिटी की मीटिंग्स जल्द शुरू की जाएं.
12. चुनाव के बाद सभी कमेटी मेंबर को सर्टिफिकेट और पहचान पत्र प्रदान किए जाएं.
13. 10 नंबर बस्ती और टाउन में पानी की समस्या का समाधान शीघ्र किया जाए.
14. फाइनेंस डिपार्टमेंट बंद होने से हो रही असुविधाओं को दूर किया जाए, विशेष रूप से पेंशन, पीएफ, और ग्रेच्युटी के मामलों में.

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य

बैठक में यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, उपसभापति परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साइ बाबू राजू, वाइस प्रेसिडेंट वकील खान, सहसचिव संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संग्राम किशोर दास, सह कोषाध्यक्ष सूर्यभूषण शर्मा सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे. अन्य प्रमुख सदस्य जो बैठक में शामिल थे, उनमें मुन्ना खान, कलाम नबी खान, राकेश कुमार दिलबागी, सुजीत कुमार दास, सुकेश कुमार मिश्रा, जगराज सिंह, कुंदन कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह, नवजोत सिंह सोहल, और मिठू दत्ता शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नेत्रहीन दिव्यांग बच्चों का होली मिलन, जमशेदपुर में रंगीन उत्सव


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी मानगो में दुर्गोत्सव की धूम, विधायक सरयू राय ने किया पंडाल का उद्घाटन 

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । दुर्गा पंडाल का उद्घाटन स्थानीय विधायक सरयू…

Spread the love

Potka : पूरे परिवार संग मां दुर्गा की शरण में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पोटका की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 

पत्नी, बेटों और बेटी के साथ हल्दीपोखर की प्राचीन दुर्गा पूजा में की आराधना व अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- जनप्रतिनिधि होने के नाते पोटका की पूरी जनता भी मेरे परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time