Jamshedpur: ग्रॉसरी डिलीवरी एप्प Blinkit के संचालन से स्थानीय परेशान, ठोस कार्रवाई की मांग की

जमशेदपुर:  सोनारी मौनी बाबा मंदिर के पास ब्लिंकिट के संचालन से स्थानीय निवासियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जाम और दुर्घटनाएँ यहाँ आम हो गई हैं।

पूर्व में भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार के नेतृत्व में सोनारी क्षेत्र के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त थाना प्रभारी मधुसूदन दे से मुलाकात की और ब्लिंकिट को स्थानांतरित करने की मांग रखी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि ब्लिंकिट कई लोगों का रोजगार चला रहा है, इसलिए इसे स्थानांतरित करना फिलहाल संभव नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि संचालक से बातचीत कर बीच का समाधान निकाला जाएगा।

कल बाइक पार्किंग को लेकर ब्लिंकिट संचालकों और स्थानीय निवासियों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते-देखते पथराव तक पहुँच गया। प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी अखिलेश सिंह ने थाना प्रभारी से संपर्क किया, ताकि प्रशासन दोनों पक्षों के साथ वार्ता कर समाधान निकाल सके। लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

अखिलेश सिंह ने जिला प्रशासन से अपील की है कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि समाधान ऐसा होना चाहिए जिससे स्थानीय निवासी और ब्लिंकिट संचालक दोनों सुरक्षित और संतुष्ट रहें।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: गुवा में नवरात्रि की शुरुआत, महिलाओं ने किया मां शैलपुत्री का पूजन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *