प्रशांत सिंह राजपूत कार्यकारी अध्यक्ष, उमाकांत बनाए गए सह संगठन सचिव, राजेश लाल दास सलाहकार मनोनीत
जमशेदपुर: कोल्हान पत्रकार एकता मंच का कारवां निरंतर बढ़ रहा है। अब तक कोल्हान के तीनों जिलों के लगभग 100 पत्रकार इस संगठन से जुड़े हैं। रविवार को संगठन की महत्वपूर्ण बैठक जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में हुई। बैठक में दर्जनों पत्रकारों ने हिस्सा लिया और संगठन हित से जुड़े पांच प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई।
बैठक में समाजसेवी रणवीर सिंह और वरिष्ठ पत्रकार विजय साव को मंच का संरक्षक बनाया गया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार (दूरदर्शन) डॉ. राजेश लाल दास को सलाहकार नियुक्त किया गया। संगठन में नव मनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। जमशेदपुर के युवा पत्रकार प्रशांत सिंह राजपूत उर्फ चिंटू को कार्यकारी अध्यक्ष और उमाकांत कर को सह संगठन सचिव बनाया गया।
समाजसेवी रणवीर सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सच्ची पत्रकारिता का हमेशा सम्मान किया जाएगा और संगठन को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार विजय साव ने युवाओं को सलाह दी कि वे वरिष्ठ पत्रकारों से अनुभव लें और आधुनिक पत्रकारिता के साथ कदमताल करें। संगठन के सलाहकार डॉ. राजेश लाल दास ने कहा कि पत्रकारिता एक सम्मानित पेशा है, जिसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
बैठक में पत्रकारों ने कोल्हान पत्रकार एकता मंच का पंजीकरण जल्द कराने, सदस्यता अभियान चलाने और पहचान पत्र जारी करने, संगठन के नाम से न्यूज चैनल/पोर्टल संचालित करने, स्वास्थ्य बीमा व मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने, यात्रा और आवास सुविधा जैसी व्यवस्थाओं पर सर्वसम्मति दी। इसके अलावा सभी सदस्यों के बीच संगठन का लोगो लगा टी-शर्ट भी वितरित किया गया।
बैठक में निम्न रहे मौजूद
कोल्हान पत्रकार एकता मंच के नव मनोनीत संरक्षक रणवीर सिंह, विजय साव, गोविंदा पति, सलाहकार डॉ. राजेश लाल दाल, केपीईएम के अध्यक्ष रासबिहारी मंडल, महासचिव सुनील पांडेय. सलाहकार गोविंद पाठक, कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, उपाध्यक्ष कमलेश सिंह, सुनील शर्मा,राजेश कुमार ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार, प्रशांत सिंह राजपूत, दीपाली कुमारी, रविकांत गोप, अभिजीत अधरजी, दशरथ प्रधान, दीपक महतो, बलराम पंडा, उमाकांत कर, शशि भूषण, बीपी सिंह, के.शेखर राव,मनीष ओझा, रॉनी रॉय, ब्रज किशोर ठाकुर, बसंत करवा,शिव रंजन मुखर्जी, शिव लाल शर्मा, मनीष कुमार सिन्हा, बरुण कुमार,हेमंत महाली, मनोज कुमार रजक, राजेश कुमार, परमवीर पात्रो, प्रकाश कुमार गुप्ता, करण सिंह मुंडा समेत सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकार और सदस्य उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: ग्रॉसरी डिलीवरी एप्प Blinkit के संचालन से स्थानीय परेशान, ठोस कार्रवाई की मांग की
There is no ads to display, Please add some



















































