Jamshedpur : हरहरगुटू में पतंग उतारने ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा किशोर झुलसा, गंभीर

टीएमएच में परिजनों ने कराया भर्ती

जमशेदपुर : बागबेड़ा थानान्तर्गत हरहरगुट्टू इलाके में पतंग उड़ाने के दौरान 12 वर्षीय साहिल करंट की चपेट में आकर झुलस गया. घटना गुरुवार दोपहर की है. घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए टीएमएच ले गए जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार साहिल अपनी घर की छत से पतंग उड़ा रहा था, इस दौरान उसकी पतंग पास ही ट्रांसफार्मर में फंस गई. पतंग निकालने के लिए वह ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया, लेकिन तभी उसका संपर्क बिजली के तार से हो गया. तेज करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया. इसके पूर्व गोविंदपुर में भी पतंग उड़ाने के दौरान एक बच्चा झुलस गया था. हालांकि टीएमएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में सफाई व्यवस्था पर सरयू राय का बड़ा खुलासा, 256 में 151 सफाई कर्मी रहते हैं गायब


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रोज हाउस , वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में रविवार को टाटा मोटर्स के तीन विभागों क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक…

Spread the love

Jamshedpur : रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले

जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में जन सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time