Jamshedpur: दिनदहाड़े व्यापारी से हुई लूट- फायरिंग, जदयू नेताओं का फूटा गुस्सा

जमशेदपुर:  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई 30 लाख रुपये की लूट ने पूरे शहर को हिला दिया। व्यापारी साकेत अग्रवाल बैंक में रकम जमा कराने जा रहे थे। तभी इनोवा गाड़ी से आए अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। अपराधियों ने पहले व्यापारी पर मिर्च पाउडर फेंका और फिर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। फरार होने से पहले उन्होंने हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव कौशल सिंह, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार और जिला प्रवक्ता आकाश शाह मौके पर पहुंचे। नेताओं ने कहा कि यह पुलिस-प्रशासन की नाकामी है, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं।

जदयू नेताओं ने बताया कि बीते दो दिनों में लगातार बड़ी वारदातें हुई हैं। बुधवार को सोनारी स्थित वर्धमान ज्वैलर्स में लूट हुई थी और अब बिष्टुपुर में यह घटना। इससे व्यापारी और आम लोग दहशत में हैं। जदयू नेताओं ने मांग की कि अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी हो और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं सुधरे तो पार्टी सड़क पर आंदोलन करेगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में मिर्च पाउडर झोंककर कारोबारी से 30 लाख लूटे, फायरिंग से सनसनी!


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jhargram : जनता के बीच पहुंचे विधायक, चाय पर चर्चा में सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

झाड़ग्राम : लोगों की समस्याओं और शिकायतों को करीब से जानने के लिए झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ ने मंगलवार सुबह विधानसभा क्षेत्र के 9 नंबर वार्ड में ‘चाय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time