Jamshedpur: जमशेदपुर ग्रामीण कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान तेज, पदाधिकारियों को मिली सक्रियता की जिम्मेदारी

Spread the love

जमशेदपुर: जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत यादव भवन, पोस्तूनगर, बागबेड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर संगठन सृजन अभियान के तहत जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड और मण्डल कांग्रेस कमिटी के पुनर्गठित पदाधिकारियों का सत्यापन कार्य किया गया है। उन्होंने प्रखण्ड एवं मण्डल अध्यक्षों को अपने क्षेत्र में भ्रमण कर जनता की समस्याओं को समझने, उन्हें एकत्रित करने और संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रदर्शन के माध्यम से मांग पत्र सौंपने का निर्देश दिया। यदि आवश्यक हुआ तो वह स्वयं जिलाध्यक्ष के रूप में धरना-प्रदर्शन में पदाधिकारियों के साथ शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी वर्तमान में संविधान बचाओ अभियान चला रही है और आम जनता को संविधान के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जातीय जनगणना का मुद्दा सड़क से सदन तक उठाया, जिसे केंद्र सरकार को लागू करना पड़ा, जो कांग्रेस की बड़ी जीत मानी जाती है।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रखण्ड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव ने बैठक में स्पष्ट किया कि प्रखण्ड एवं मण्डल कमिटी में केवल सक्रिय और मेहनती कार्यकर्ताओं को ही स्थान दिया गया है। पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर आंदोलन करें।

बैठक का संचालन उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया, जबकि स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष राजनारायण यादव ने दिया।

इस बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव खगेनचन्द्र महतो, प्रखण्ड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, मण्डल पर्यवेक्षक महेन्द्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, बागबेड़ा मण्डल अध्यक्ष राजनारायण यादव सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस बैठक के बाद संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय होकर जनता के बीच जाएंगे और उनके हकों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच की जागरूक पहल


Spread the love

Related Posts

Har har mahadeo : भजन संध्या के लिए दुल्हन की तरह सजा कालीमाटी रोड, मनोज तिवारी करेंगे भजनों की वर्षा 

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर :  श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर 4 अगस्त (सोमवार) की शाम 6 बजे से साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित होने वाली 25वीं भव्य…


Spread the love

UCIL में मजदूरों की बहाली को लेकर ठेका यूनियन का प्रबंधन को अल्टीमेटम, पोटका विधायक संजीव सरदार को भी सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love14 दिन में बहाली नहीं तो 15वें दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी पोटका : यूसिल नरवा पहाड़ माइंस की आठ ठेका इकाइयों में टेंडर अवधि समाप्त होने…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *