जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के चौक बाजार में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे चोरी की घटना सामने आई। रिद्धि सिद्धि इलेक्ट्रिकल्स दुकान से अज्ञात चोरों ने दुकान के बाहर रखी विद्युत केबल चोरी कर ली।
दुकानदार आशुतोष काबरा ने बताया कि मंगलवार को बाजार बंद होने की वजह से उनकी दुकान बंद थी। इसी अवसर का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। चोरी गई विद्युत केबल की कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी जा रही है। घटना के तुरंत बाद उन्होंने जुगसलाई थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जुगसलाई चौक बाजार क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। दुकानदारों ने भी पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही दोषियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


















































