Jamshedpur : कन्वाई यूनियन का जमशेदपुर के जन प्रतिनिधियों से भरोसा उठा, टाइगर जयराम महतो करेंगे आंदोलन की अगुवाई

11 महीने से अपनी मांगे मनवाने के लिए आंदोलित है यूनियन

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की एजेंसी टीटीसीए के अधीन कार्यरत कन्वाई चालकों के एक गुट (ज्ञानसागर प्रसाद) के सब्र का बांध टूट रहा है. उक्त गुट से जुड़े कन्वाई चालक गत 11 महीने से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. लेकिन उनकी मांगों पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है. कई बार बैठकें हुई, लेकिन नतीजा सिफर रहा. कन्वाई यूनियन के आंदोलन का अब तक किसी राजनीतिक दल अथवा जन प्रतिनिधि ने खुलकर समर्थन नहीं किया है. जिसके कारण कन्वाई चालक नराज हैं. यूनियन का मानना है कि अगर निर्वाचित जन प्रतिनिधि इस मामले में पहल करते तो निश्चित हल निकलता. लेकिन सभी मौन रहे. जन प्रतिनिधियों की कन्वाई यूनियन के आंदोलन से दूरी अब उन्हें दूसरे जन प्रतिनिधि की शरण में जाने को विवश कर रही है. मजदूर प्रतिनिधि ज्ञानसागर प्रसाद ने बताया कि जल्द ही जुझारू एवं तेज तर्रार विधायक टाइगर जयराम महतो से संपर्क कर उन्हें आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए बुलाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पचायतें होंगी सशक्त, 6 मुखिया को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने का मिला प्रशिक्षण

देखें वीडियो : 

प्रशासन पर भेदभाव का आरोप

मजदूर प्रतिनिधि ज्ञानसागर प्रसाद ने टाटा मोटर्स प्रबंधन के साथ-साथ जिला प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीते दिनों अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य हुआ जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन के आंदोलन के 24 घंटे के भीतर एसडीओ वार्ता करने पहुंच गई. उनकी सभी मांगों पर सहमति बन गई तथा आंदोलन समाप्त हो गया. लेकिन 11 महीने से आंदोलन कर रहे कन्वाई चालकों के के दैनिक मजदूरी, इंश्यूरेंस, बोनस, मेडिकल सहायता जैसे मामले पर सभी मौन हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुबली पार्क के पास लोन रिकवरी करने आए युवकों ने धारदार हथियार से किया हमला, एक धराया

 

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time