Jamshedpur : किताडीह शितला काली हनुमान मंदिर समिति ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

पंडित जगनारायण शास्त्री 3 फरवरी तक भागवत कथा में देंगे प्रवचन

जमशेदपुरः श्री श्री शितला काली दुर्गा हनुमान मंदिर समिति किताडीह गाड़ीवान पट्टी की ओर से सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया है. कथा को लेकर मंगलवार को भव्य  कलश सह शोभा यात्रा निकाली गई. जिसमें सौकड़ो की संख्या में भक्त एवं श्रद्धालु शामिल हुए. मंदिर के पुजारी दीप नारायण पांडेय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भागवत कथा का आयोजन किया गया है. इसके लिए मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई, जो बागबेड़ा बड़ौदा घाट पहुंची. वहां से कलश में जल भरकर सभी श्रद्धालु पुनः मंदिर पहुंचे. उन्होंने बताया कि 28 जनवरी से 3 फरवरी तक कथा वाचक पंडित जगनारायण शास्त्री कथा का वाचन करेंगे. 4 फरवरी को भंडारा के साथ कथा का समापन होगा. पहले दिन भागवत महात्म में भक्ति ज्ञान, वैराग्य, गौकर्ण, धूंधकारी कथा का वर्णन किया. उन्होंने कहा कि कथा श्रवण करने से धर्म, अर्थ, काम तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है.

इसे भी पढ़ें : Patamda: पटमदा में बाघ के पंजों के निशान मिलने से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों में दहशत

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के इकोलॉजिकल पार्क का होगा कायाकल्प, विधायक समीर मोहंती ने किया 18 कॉटेज का भूमि पूजन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बस स्टैंड के पीछे स्थित 183 एकड़ में फैले विशाल इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की…

Spread the love

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ‘भाई-भाई होटल’ के समीप साकरा पंचायत के गोंड़गी गांव निवासी बुजुर्ग बाना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time